Pages

Showing posts with label Covid. Show all posts
Showing posts with label Covid. Show all posts

Thursday, May 13, 2021

हो जिंदा जब तक, मरना मत।


ऑक्सिजन चाहे घट भी जाए , 

या कमजोरी छा सी जाए, 

कोरोना सी मुश्किल का, 

सामना करते डरना मत, 

इतना याद रहे मेरे साथी, 

हो जिंदा जब तक, मरना मत। 


चाहे धड़कन रुकती जाए, 

या गिनती साँसों की कम जाए, 

दिल और मन को अपने,

कंट्रोल से बाहर करना मत, 

इतना याद रहे मेरे साथी, 

हो जिंदा जब तक, मरना मत। 


निकट लगे, जब अंत तुम्हारा, 

घिर आए निराशा का अँधियारा, 

जीना है जिनके लिए, 

दूर ध्यान से, उन्हे करना मत,

इतना याद रहे मेरे साथी, 

हो जिंदा जब तक, मरना मत। 

Tuesday, May 11, 2021

इंसानियत सबसे बड़ी है

 

फर्क नहीं पड़ता, जिन्हे

जो ज़िद पर अब भी अड़े हैं।

और, जुदा धर्म का होने  का,

राग अलापे खड़े हैं।

 

मंदिरो और मस्जिदों,

पर जो राजनीति लड़े हैं।

गौर से देख लें वे सभी,

ये जो खौफनाक मंजर बड़े हैं।

 

सो गई है मस्जिदें सारी,

और मंदिरों पे ताले पड़े हैं,

चर्च के भी बड़े बड़े घंटे,

अब सन्नाटे मे खड़े हैं।

 

धर्म सभी इक दूजे से,

अब कोई नहीं बड़े हैं।

एक छोटे से विषाणु से, 

क्योंकि हारे सभी पड़े हैं।  

 

अब संकट के इस काल मे,

जो दिल साथ मे खड़े हैं।

हर धर्म और संप्रदाय से,

कई लाख गुना वे बड़े हैं।


Thursday, April 22, 2021

कोरोना से डर कैसा?

 

कोरोना का प्रभाव है,  

वो बस इतना सा होगा। 

या तो इससे बचे रहेंगे,  

या फिर कोरोना होगा।  

 

बचे रहे तो डर नहीं,  

और होने पर ये होगा,  

या तो हम जी जाएंगे

या फिर मरना होगा।   

 

जी गए तो कोई डर नहीं,  

मरने पर ये होगा।  

या तो भव तर जाएंगे

पुनर्जन्म या फिर होगा।  

 

भव तर गए तो डर नहीं,  

पुनर्जन्म पर ये होगा।  

या तो मनुष्य बनेगे फिर से,  

कुछ और या बनना होगा।  

 

कुछ और बने तो डर नहीं,  

मनुष्य बने तो ये होगा,  

या तो कोरोना खत्म होगा,  

या फिर से ये होगा।  

 

खत्म हुआ तो डर नहीं,  

हुआ तो फिर ये होगा।  

या तो बात समझ जाओगे,  

ऊपर से या फिर पढ़ना होगा।  


Tuesday, April 20, 2021

कोरोना से जंग


 ये माना घड़ी,

मुश्किलों की बड़ी है।

कोरोना की समस्या,

सामने खड़ी है।

 

ये भी माना, ये जंग,

बहुत बड़ी है।

मगर याद रहे,

जो बात बड़ी है।

 

कहने की अब जरूरत,

आन पड़ी है।

हौसले न हारने,

की ये घड़ी है।

 

क्योंकि, जीती हैं सारी,

जो भी अभी तक,

जंगे वो सारी, हमने,

हौसलों से लड़ी है।