ऑक्सिजन चाहे घट भी जाए ,
या कमजोरी छा सी जाए,
कोरोना सी मुश्किल का,
सामना करते डरना मत,
इतना याद रहे मेरे साथी,
हो जिंदा जब तक, मरना मत।
चाहे धड़कन रुकती जाए,
या गिनती साँसों की कम जाए,
दिल और मन को अपने,
कंट्रोल से बाहर करना मत,
इतना याद रहे मेरे साथी,
हो जिंदा जब तक, मरना मत।
निकट लगे, जब अंत तुम्हारा,
घिर आए निराशा का अँधियारा,
जीना है जिनके लिए,
दूर ध्यान से, उन्हे करना मत,
इतना याद रहे मेरे साथी,
हो जिंदा जब तक, मरना मत।
No comments:
Post a Comment