Pages

Sunday, February 10, 2013

तेरा साथ... (WITH YOU)



जब जब, रातों ने है डराया,
और रुलाया, ख्वाबों ने,
तब तब, तेरे साथ है पाया,
और हाथ तेरा, इन हाथो में...

जब जब, कोई दर्द है पाया,
और जख्म दिया, इन साथों ने,
तब तब, तेरे साथ है पाया,
और हाथ तेरा, इन हाथो में...

जब जब कोई, हुआ पराया,
और भुलाया, नातों ने,
तब तब, तेरे साथ है पाया,
और हाथ तेरा, इन हाथो में...

नहीं है कोई, शिकवा गिला अब,
इन दोनों, कायनातों से,
जब साथ है तू, और साथ है मेरे,
उठती दुआएं, तेरे हाथों से..  

1 comment: